मुख्यमंत्री धामी ने किया 132 करोड़ 55 लाख 56 हजार रुपये की 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 132 करोड़ 55 लाख 56 हजार रुपये की 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 60 करोड़ 17 लाख 56 हजार की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से नैनीताल जिला के विकास को नई गति मिलेगी और राज्य को विकसित उत्तराखंड बनाने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ – साथ राज्य की संस्कृति और विरासत को भी आगे बढ़ा रही है। बताया कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सुशासन की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

इन प्रमुख योजनाओं का हुआ लोकार्पण

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

मुख्यमंत्री द्वारा जिन योजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें प्रमुख रूप से—

शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान मोटर पुल
हल्द्वानी आईटीआई में टेक्नोलॉजी लैब
कोटाबाग, बेलपोखरा व बैलपड़ाव में नलकूप निर्माण
महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण
जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाएं
रामगढ़ में पशु चिकित्सालय भवन निर्माण
16 योजनाओं का शिलान्यास
शिलान्यास की गई योजनाओं में—
कसियालेख-धारी मोटर मार्ग
रानीबाग-खुटानी व चाफी-पदमपुरी-धानाचुली सड़क सुधार
नवाबी रोड सीवरेज कार्य व 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण
नारीमन तिराहे से गौलापुर सड़क मरम्मत
गौलागेट, हल्दूचौड़ व चांदनी चौक क्षेत्रों में सड़क व पीसी कार्य
पनचक्की-चौफुला-कठघरिया नहर कवरिंग

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पेयजल योजना का भूमि पूजन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष योजनांतर्गत सहायता (SPA) के तहत स्वीकृत हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना (कुल लागत 15443 लाख रुपये) का भी भूमि पूजन किया। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास Chief Minister Dhami inaugurated and laid the foundation stone of 39 development schemes worth Rs 132 crore 55 lakh 56 thousand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Haldwani news inaugurated and laid the foundation stone of 39 development schemes uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More