आम्रपाली विश्वविद्याल में आयोजित हुआ सत्ताईसवाँ वार्षिकोत्सव ’स्पन्दन 2026’   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी।कुमाँऊ अंचल के अग्रणी आम्रपाली विश्वविद्यालय के 27 वें स्थापना दिवस ’स्पन्दन 2026’ के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव 27 और 28 फरवरी को मनाया गया। वार्षिकोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों द्वारा कई कार्यक्र्रम आयोजित किये गये। 
 
इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रबंधनगण एंव अतिथि सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। प्रबंधनगण ने अन्य अतिथि को शॉल उढ़ाकर एंव स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।  अन्य अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सी एल ढींगरा, सीईओ डॉ  संजय ढींगरा, सचिव बिन्दू चावला, संयुक्त सचिव मंयक ढींगरा एंव प्रतिकुलपति प्रो डॉ  एसके सिंह ने किया।
 
विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ संजय ढींगरा ने बताया कि आम्रपाली विश्वविद्यालय विगत 27 वर्षो से उत्तराखण्ड के युवाओं को व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहा है। अभी तक आम्रपाली विश्वविद्यालय से 18 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं एवं  विभिन्न क्षेत्रों  में सम्पूर्ण विश्व में महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित होकर अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। 
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार ने आम्रपाली परिवार को शुभकामनाएं देने के साथ ही कहा कि विद्यार्थी अपने माता पिता एवं शिक्षकों के अनुभवों का लाभ उठायें, अपने उद्देश्य के प्रति समर्पित रहें एवं जीवन में आने वाली असफलताओं से शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनायें। अधिक समय तक तनाव से दूर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी अपनी सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुॅचकर भी अपनी जडों से जुडे रहें एंव अपने प्रदेश का नाम उॅचा करें। शिक्षकों को सम्बोधित करते हुऐ उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान कर उनकों बढ़ावा देना चाहिए। अन्त में उन्होंने नशा मुक्त उत्तराखण्ड का भी आवाह्न किया।
 
कार्यक्रम में सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीएल ढींगरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ संजय ढींगरा, सचिव बिन्दू चावला, संयुक्त सचिव मंयक ढींगरा ने छात्रवृतियॉ एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। 
 
समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों को उनकी उपलब्घियों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होने  संस्थान के योगदान एवं संस्थान में बिताये गये दिनों की मधुर स्मृतियॉ को उपस्थित विद्यार्थियों से साझा किया। विश्वविद्यालय में 25 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अभूतपूर्व सहयोग एंव योगदान के लिए सम्मानित किया गया।  
 
स्पन्दन 2026 में रंगारंग कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्सव, संस्कृति और सामंजस्य के विभिन्न रंगों की छटा बिखेरी। गढवाली, राजस्थानी, पंजाबी एंव बालीवुड नृत्य की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। 
 
आज स्पंदन के मंच पर पर बॉलीवुड के विख्यात गायक जस्सी गिल ने कोका, निकले करंट, लाईका गडडी, नखरे, सुरमा काला एंव मशहूर गायक बब्बल राय तेरे लई, ऐ काश, वन ड्रीम, तेरे नाम एवं सोहनी आदि की सुरमयी प्रस्तुतियॉ की और श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया तथा ओपिनिंग आटिस्ट श्रीया बरूहा ने समा बांध दिया।
 
 
समारोह में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष चानन लाल ढींगरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ संजय ढींगरा, सचिव बिन्दू चावला, संयुक्त सचिव मंयक ढींगरा, प्रति कुलपति डॉ  एस के सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो एम के पाण्डेय, विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, प्राचार्य, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, चीफ प्रॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे। 
 
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Amrapali University Haldwani Amrapali University organised its twenty-seventh annual function 'Spandan 2026' Haldwani news organised its twenty-seventh annual function 'Spandan 2026' uttarakhand news आम्रपाली विश्वविद्याल हल्द्वानी उत्तराखण्ड न्यूज सत्ताईसवाँ वार्षिकोत्सव ’स्पन्दन 2026’ का आयोजन हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More