एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में युवक पर जानलेवा हमले के तीन अभियुक्त को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 28.02.2026 को वादी नारायण सिंह धामी निवासी आवास विकास कालोनी, हल्द्वानी द्वारा थाना काठगोदाम में लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात/नामित व्यक्तियों द्वारा उनके पुत्र पर चम्बल पुल के पास धारदार हथियार से गले पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना काठगोदाम में मु.अ.सं.- 22/26, धारा- 109 (1) बीएनएस (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा एसपी हल्द्वानी  मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी  अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों भाष्कर गंगोला (उम्र 31 वर्ष) पुत्र स्व. शेर सिंह गंगोला, निवासी कुमायूँ कालोनी, दमुवाढूँगा, विजय सिंह मेहरा (उम्र 32 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह मेहरा, निवासी शर्मा बागनाथ कालोनी, काठगोदाम एवं लोकपाल सिंह मेहरा (उम्र 43 वर्ष) पुत्र चन्दर सिंह, निवासी: शिवपुरी जवाहर ज्योति, चम्बल पुल   को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

इस दौरान पुलिस टीम में  उप निरीक्षक अरुण सिंह राणा(विवेचक), हेड कांस्टेबल  120 भूपेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल 955 मोहन जोशी सम्मिलित रहे।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर लगातार कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Kathgodam police arrested Kathgodam police arrested three accused of murderous attack on a youth three accused of murderous attack on a youth Under the direction of SSP Nainital uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल का निर्देशन काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार क्राइम न्यूज युवक पर जानलेवा हमले के तीन अभियुक्त हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More