वन ग्रामों के निवासियों के अधिकारों हेतु अखिल भारतीय किसान महासभा करेगी विशाल रैली का आयोजन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा खत्तावासियों – गुर्जरों – वन ग्रामों के निवासियों के अधिकारों के लिए 1 फरवरी को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। 

अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी ने जानकारी देते हुए कहा कि “वनों के बीच कई दशकों से रहने वाली हजारों नागरिकों की आबादी आजादी के 75 वर्षों बाद भी अपने मूलभूत नागरिक अधिकारों से वंचित है। इसीलिए आगामी 1 फरवरी को गुर्जरों, खत्तावासियों, वनग्राम वासियों की हल्द्वानी में होने वाली विशाल रैली उनके बुनियादी अधिकारों के सवालों को उठाने के लिए आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही यह रैली उनके बीच सांप्रदायिक सौहार्द की भी गारंटी करेगी। इस सरकार और भाजपा-संघ द्वारा खत्तावासियों-गुर्जरों के बीच धार्मिक विभाजन पैदा करने की कोशिश लगातार जारी हैं। जबकि हकीकत यह है कि मोदी सरकार द्वारा प्रस्तावित वन संरक्षण नियम 2022 समान रूप से सभी धर्मों के खत्ता- वनवासियों पर लागू होगा। मूलभूत अधिकार भी संयुक्त संघर्ष के बिना हासिल नहीं हो पाएंगे। इसलिए इस सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी मिलजुलकर और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखकर संघर्ष को तेज करके ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है। उन्होंने बताया कि बिंदुखत्ता समेत सभी खत्तों, वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित करने, वनाधिकार कानून के तहत भूमि का मालिकाना हक, मूलभूत नागरिक अधिकारों पर लगाई गई रोक हटाई जाए और वंचित रह गए हजारों वनवासियों को भी नागरिक अधिकार दिये जाने, परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्र बनाये समेत अन्य मांगों पर यह रैली होगी। रैली के लिए गांधी स्कूल के सम्मुख एकत्र होकर 12 बजे जुलूस जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी को जाएगा। जहां जिलाधिकारी नैनीताल को मांग पत्र सौंपा जाएगा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: All India Kisan Mahasabha will organize a huge rally for the rights of residents of forest villages Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More