यूरोप में नौकरी के नाम पर कुआलालंपुर में बंधक बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। यूरोप के देश माल्टा में नौकरी लगवाने के नाम पर हल्द्वानी के एक युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। इतना ही नहीं पीड़ित को विदेश ले जाकर बंधक बनाने का भी आरोप है। पुलिस से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने देहरादून की दो इमीग्रेशन कंपनियों और महिला संचालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
मल्ला गोरखपुर निवासी गौरव ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2024 में इंटरनेट के जरिए विदेश में नौकरी तलाशने के दौरान उसका संपर्क दीपिका नाम की महिला से हुआ। उसने खुद को देहरादून स्थित एक कंपनी की स्वामी बताया और गौरव को माल्टा यूरोप में किचन हेल्पर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आकर गौरव ने मई 2024 से मार्च 2025 के बीच महिला के बताए खातों में कुल 3,00,896 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
 
गौरव ने बताया कि मामले की शिकायत जनवरी 2026 में हल्द्वानी कोतवाली और फरवरी में एसएसपी से की। मार्च में पुलिस ने बयान तो दर्ज किए, लेकिन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में आरोपी दीपिका और उसकी दोनों फर्जी इमीग्रेशन कंपनियों पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और मानव तस्करी/बंधक बनाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
 
गौरव के अनुसार आरोपी महिला ने उन्हें माल्टा की एक कंपनी का फर्जी नियुक्ति पत्र और आइडेंटिटी कार्ड दिया। काफी समय बीतने के बाद भी जब माल्टा का वीजा नहीं मिला तो महिला ने बहाना बनाया कि पहले तीन महीने दुबई में नौकरी करनी होगी।इसके बाद में दुबई का टिकट भी कैंसिल कर दिया गया। अक्तूबर 2025 में आरोपी महिला ने गौरव को दिल्ली के रास्ते कुआलालंपुर भेजा और कहा कि वहां से 10 दिन बाद माल्टा की फ्लाइट होगी।
 
आरोप लगाया जब वह मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंचा तो वहां उसे एक बेहद छोटे और बदतर कमरे में 10-12 अन्य युवकों के साथ बंधक जैसी स्थिति में रखा गया।वहां अहसास हुआ कि वह अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और ठगी के गिरोह के जाल में फंस चुका है। गौरव किसी तरह 20 अक्तूबर 2025 को दिल्ली लौटा।
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान : विधायक सुमित हृदयेश ने घेरा भाजपा सरकार को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accused of hostage taking in Kuala Lumpur Accused of hostage taking in Kuala Lumpur in the name of job in Europe crime news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News Job in Europe News from the hills News From the Pahad uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, ट्रांजिट कैंप कोतवाल समेत चार अधिकारियों के तबादले 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तबादलों का दौर तेज हो गया है। इस बार पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के चार अधिकारियों के स्थानांतरण किए […]

Read More
उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान : विधायक सुमित हृदयेश ने घेरा भाजपा सरकार को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण और जनभागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आज नारीमन चौराहा, काठगोदाम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, काठगोदाम एवं हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का विधिवत शुभारंभ हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के कालाढूंगी दौरे पर कांग्रेस का हंगामा : कुसुमखेड़ा में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी/कालाढूंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जन समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अपनी मांगें रखने जा रहे […]

Read More