अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने से मार्ग हुआ बंद,पुलिस प्रशासन ने रूट किया डायवर्ट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। गरमपानी खैरना अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे में करतियागाड़ पुल के पास अचानक पहाड़ से विशालकाय पत्थर गिरने से मार्ग बंद हो गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के चलते करतियागाड़ में अचानक पहाड़ से विशालकाय बोल्डर सड़क पर गिर गए। जिसके कारण हाईवे पूरी तरह ब्लाक होने पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर क्वारब चौकी इंचार्ज बीके आर्या और कांस्टेबल आनंद राणा पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। चौकी इंचार्ज द्वारा संबंधित निर्माण ऐजेंसी को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद निर्माण कंपनी के कार्मिक जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सड़क मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें सुबह तक का वक्त लग सकता है। फिलहाल रूट डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Almora-Haldwani highway suddenly closed due to falling of stone from the mountain nainital news police administration diverted the route Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More