दिनेशपुर। ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर में ई-रिक्शा चालक की लूट के इरादे से अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर शव को सड़क से कुछ दूर झाड़ी में फेंक दिया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे और घटनास्थल के आसपास खून बिखरा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
शुक्रवार को निकटवर्ती दुर्गापुर नंबर एक गांव के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। पास में ईंट-पत्थर पड़े थे। मृतक की शिनाख्त अमरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय जगदीश सिंह पुत्र खंडा सिंह के रूप में हुई। बेटे गुरमीत सिंह ने शव की शिनाख्त की। जगदीश का ई-रिक्शा घटनास्थल से कुछ दूर सड़क किनारे खड़ा था। ई-रिक्शा से बैटरी और जगदीश के जेब से मोबाइल गायब था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एएसपी निहारिका तोमर ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लूट के इरादे से हत्या का अंदेशा है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक जगदीश सिंह की चार पुत्री और दो पुत्र हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरणपोषण कर रहे थे। रोजाना की तरह वह गुरुवार सुबह भी ई- रिक्शा लेकर काम पर गए थे। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे और उनका फोन भी ऑफ था। इस पर परिजनों ने गुरुवार रात को ही पुलिस को उनकी गुमशुदगी की सूचना दी। शुक्रवार सुबह उनका खून से लथपथ शव मिला।ग्रामीणों के अनुसार, जगदीश बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]