एजेन्सी एवं बीज उत्पादक किसानों के हितों के साथ ही बीज की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें अधिकारी – बलराज पासी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखण्ड स्टेट सीड् एण्ड ऑर्गनिक प्रोडक्शन सर्टीफिकेशन एजेन्सी की प्रबन्ध कारिणी परिषद् की 53वीं बैठक प्रबन्धकारिणी परिषद् के सदस्यों के साथ आज उत्तराखंड स्टेट सीड् एंड ऑर्गनिक प्रोडक्शन सर्टिफिकेशन एजेंसी मुख्यालय किसान भवन देहरादून में हुई। इस दौरान एजेन्सी की विगत् 52वीं बैठक में पारित निर्णयों की पुष्टि को अनुमोदित किया गया तथा वर्ष 2022-23 के आर्थिक चिट्ठे को स्वीकृति प्रदान की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष बलराज पासी ने कई फैसलो पर मुहर लगाई। एजेन्सी की सेवा विनियमावली एवं नये पदों की आवश्यकता के प्रस्ताव पर प्रबन्ध कारिणी परिषद् द्वारा विशेषज्ञ राय सहित पृथक से चर्चा उपरान्त निर्णय लिये जाने पर चर्चा की गयी। प्रमाणित बीज एवं जैविक उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीज उत्पादकों/बीज उत्पादक संस्थाओं एवं एजेन्सी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गयी। एजेन्सी कार्मिकों हेतु महॅगाई भत्ते को 34% से बढाकर 38% के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया। SATHI PORTAL के कार्यान्वयन हेतु बीज थैलों पर लगने वाले टैगों को क्यू.आर.कोड़ के साथ प्रिन्ट करने हेतु टैग प्रिन्टर क्रय करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। अध्यक्ष बलराज पासी ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया की एजेन्सी एवं बीज उत्पादक किसानों के हितों के दृष्टिगत् वरिष्ठ अधिकारियों को प्रक्षेत्र का भ्रमण कर बीज की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

बैठक में रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव कृषि उत्तराखण्ड शासन, श्रीकान्त शर्मा एवं के0 सी0 पाठक, प्रभारी कृषि निदेशक/निदेशक बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण सहित प्रबन्ध कारिणी परिषद् में बीज उत्पादक, विपणन कम्पनियों एवं उपभोक्ता के प्रतिनिधि सदस्य उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Along with the interests of the agency and seed producing farmers dehradun news officers should also take special care of the quality of the seeds - Balraj Pasi Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More