पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस को सियासी झटका, कांग्रेस के प्रदेश व ज़िला स्तर के कई नेता बने भाजपाई

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर न्यूज। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के माहौल के बीच दल-बदल की राजनीति ने भी जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में कांग्रेस को तब एक बड़ा झटका लगा, जब कांग्रेस पार्टी के प्रदेश व ज़िला स्तर के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। सीएम धामी ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास का परिणाम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

 

भाजपा में शामिल होने वालों में सबसे प्रमुख नाम महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा सोनकर का है। उनके साथ नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवीश भटनागर और दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा, “भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जो लोग पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रहित के कार्यों से प्रेरित हैं, उनका स्वागत है। ये सभी कार्यकर्ता राज्य के विकास में सक्रिय योगदान देंगे और भाजपा की रीति-नीति को जनता तक पहुंचाएंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम खटीमा से कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी के लिए बड़ा झटका है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कापड़ी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराया था, जिसके बाद धामी ने चंपावत से उपचुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। अब पंचायत चुनावों के बीच खटीमा में कांग्रेस का इस तरह से टूटना, विपक्ष के लिए अच्छे संकेत नहीं माने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: many state and district level leaders of Congress became BJP members Political setback to Congress amidst the excitement of Panchayat elections udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज कई कांग्रेसी बने भाजपाई कांग्रेस के प्रदेश व ज़िला स्तर के नेता कांग्रेस को सियासी झटका पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More