भीषण गर्मी के बीच वंदे मातरम् ग्रुप ने चलाया बेजुबानों के लिए प्याऊ सेवा अभियान

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। भीषण गर्मी के बीच वंदे मातरम् ग्रुप द्वारा बेजुबानों के लिए प्याऊ सेवा अभियान चलाया जा रहा है। गर्मी में कोई भी बेजुबान प्यासा न रहे अभियान के तहत जहां शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों एवं बेसहारा पशुओं के लिए ग्रुप द्वारा प्याऊ उपलब्ध करा पानी की व्यवस्था की जा रही है, वहीं इस अभियान में स्थानीय लोगो का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है। 
 
वंदे मातरम ग्रुप द्वारा उपलब्ध प्याऊ में पशु प्रेमी रोजाना पानी भरने की जिम्मेदारी ले रहे है और लोगों से भी बेजुबानों के लिए अपने घरों व आसपास पानी रखने की अपील कर रहे है। 
 
बताते चलें कि वंदे मातरम ग्रुप पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्य में अग्रसर रहा। कोरोना का दौर या फिर आपदा का समय अथवा ठण्ड से सिकुड़ते असहाय लोगो को कंबल सेवा, हर छोटी-बड़ी जरूरतों में ग्रुप प्रत्येक क्षण ईमानदारी और लगन के साथ सेवा में जुटा रहा है।
 
अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि मानवता के साथ-साथ बेजुबानों की सेवा भी समाज की जिम्मेदारी है, तो वहीं स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गर्मी के मौसम में बेहद सकारात्मक और प्रशंसनीय कदम बताया।
 
वंदे मातरम् ग्रुप की इस मुहिम में निगम पार्षद शैलेन्द्र सिंह दानू, चंदू मेहता, गौरव पांडे, सुनील सनवाल, उमेश बचखेती आदि लोग सेवा कार्य में लगे हुए है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Amidst the scorching heat Haldwani news leading in social service uttarakhand news Vande Mataram Group Vande Mataram Group launched a drinking water service campaign for the animals उत्तराखण्ड न्यूज भीषण गर्मी के बीच बेजुबानों के लिए प्याऊ सेवा अभियान समाज सेवा में अग्रसर वंदे मातरम् ग्रुप हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवसपुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More