शादी का कार्ड देकर बारात में न ले जाने से नाराज दोस्त ने दूल्हे को भेजा मानहानि का नोटिस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। बहादराबाद ब्लाक में एक दोस्त को शादी का कार्ड देकर उसे बारात में न ले जाने से दोस्त इतना खफा हो गया कि उसने दुल्हे को 50 लाख का नोटिस भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि पुत्र वीरेंद्र निवासी आराध्या कॉलोनी बहादराबाद की अंजू पुत्री रामकृपाल निवासी धामपुर जिला बिजनौर से 23 जून को शादी होनी थी। चंद्रशेखर पुत्र स्व. मुसद्दीलाल निवासी देवनगर कनखल, हरिद्वार और रवि जो बहुत गहरे दोस्त हैं। रवि ने अपने दोस्त चंद्रशेखर को एक लिस्ट बनाकर दी कि वह शादी के कार्ड उन लोगों को बांटेगा ताकि वह लोग रवि की शादी में जाने के लिए धामपुर, जिला बिजनौर यूपी के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

रवि के कहने पर चंद्रशेखर ने दोस्त की शादी के कार्ड बताए गए लोगों को बांटे और यह आग्रह किया कि आपको 23 जून की शाम शादी के लिए चलना है। सभी लोग चंद्रशेखर के साथ रवि के घर पहुंच गए। जब वे पहुंचे तो पता चला की बारात तो जा चुकी है। जिस पर चंद्रशेखर ने रवि से जानकारी ली तो रवि ने बताया कि हम लोग जा चुके हैं और आप लोग वापस चले जाओ। जिस पर चंद्रशेखर के कहने पर जो लोग शादी में जाने के लिए आए हुए थे, उन सभी लोगों को अपमान महसूस हुआ। सभी ने चंद्रशेखर को बुरा भला कहा। दोस्तों ने कहा कि जानबूझकर रवि ने चंद्रशेखर की मानहानि की। इस संबंध में चंद्रशेखर ने रवि को फोन पर भी मानहानि के संबंध में सूचना दी लेकिन उसने कोई खेद प्रकट नहीं किया। जिस पर चंद्रशेखर ने अपने एडवोकेट अरुण भदौरिया के माध्यम से एक कानूनी नोटिस रवि को भिजवाया है कि 3 दिन के अंदर अंदर मानहानि की बाबत सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करें या तो मानहानि की बाबत चंद्रशेखर को 50 लाख दे। यदि अनुपालन नहीं किया गया तो सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: angry friend sent a notice of defamation to the groom haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More