होटल में बेहोशी की हालत में मिला तहसीलदार कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात कर्मचारी, इलाज के दौरान डॉक्टर ने किया मृत घोषित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। तहसीलदार कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात कर्मचारी तहसील मार्ग के एक होटल में बेहोशी की हालत में मिला। होटल कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस के माध्मय से उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी अस्पताल पहुंचे। शव कब्जे में लेकर उसे मॉर्चरी में रख दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात 59 साल के गोपाल सिंह अधिकारी पुत्र केसर सिंह निवासी कमलवागांजा कबडालपुर हल्द्वानी हाल बागेश्वर के तहसील रोड स्थित एक होटल में रह रहे थे। रविवार की शाम वह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिले। होटल कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उप जिलाधिकारी तहसीलदार सहित तहसील कर्मी भी मौके पर पर पहुंचे। रात दस बजे उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉ. भूपेंद्र ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नेगी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि 15 दिन पहले जिला खेल अधिकारी भी कमरे में मृत मिले थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: An employee posted as an administrative officer in Tehsildar's office was found unconscious in the hotel bageshwar news the doctor declared him dead during treatment Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More