प्रेम विवाह से नाराज ससुरालियों ने दलित युवक का अपहरण करने के बाद कर दी हत्या, पुलिस ने किया हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। यहां भिकियासैंण क्षेत्र में प्रेम विवाह करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दलित नेता जगदीश चंद्र की हत्या कर दी। प्रशासन द्वारा घटना के बाद वर्ग सघर्ष की आशंका में भिकियासैंण को छावनी में तब्दील करने के साथ ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वर्ग विशेष से मामला जुड़ा होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी ने बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह, भावना पत्नी जोगा सिंह के साथ रहती थी। दोनों का प्रेम विवाह गुड्डी के सौतेले भाई और पिता को रास नहीं आया और तीनों ने मिलकर जगदीश की हत्या कर दी। बीते गुरुवार को जगदीश के ससुराल वालों ने जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया था। उसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र का एक गाड़ी से अपहरण कर ले गए। जिसके बाद बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहुलूहान शव बरामद कर लिया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जगदीश चंद्र दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। तहसीलदार निशा रानी ने बताया की पुरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपित पकड़ लिए गये है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 
युवतीद्वारा जान-माल की सुरक्षा को एसएसपी अल्मोड़ा को लिखा पत्र
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Angered by love marriage crime news in-laws killed Dalit youth after kidnapping police arrested the accused of murder Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More