तीन माह से वेतन न मिलने से गुस्साए सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मियों का आज भी जारी रहा कार्य बहिष्कार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में तीन माह से वेतन न मिलने से गुस्साए उपनल कर्मियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार आज मंगलवार को भी जारी रहा। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने पर भारी संख्या में अस्पताल पहुंचे मरीजों को उपनल कर्मियों के दो घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान आज दूसरे दिन भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 

बताते चलें कि राजकीय मेडिकल कॉलेज हलद्वानी एवं डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के समस्त उपनल कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर शासन प्रशासन हमारी मांग नहीं मानते हुए कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करता है, तो आने वाले समय में सभी कर्मी अनिश्चितकालीन धरने पर जाने को मजबूर हो जाएंगे। एक तरफ उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय ने उपनल कर्मचारीयों को 6 माह के भीतर समान कार्य का समान वेतन तथा 1 वर्ष के भीतर नियमित करने का आदेश जारी किया है, वहीं इस आदेश की अनदेखी कर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वेतन न मिलने के कारण बाहर से आकर किराए में रह रहे कर्मियों के सामने सड़क पर आने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अगर अभी भी शासन ने कर्मचारीयों के हितों की अनदेखी करी तो इसका खामियाजा प्रशासन को भुगतना होगा। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर उनको सुरक्षित भविष्य देने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इस दौरान नीरज हैड़िया, पूरन भट्ट, भानु कैड़ा, मनमोहन पाटनी, शम्भू दत्त बुधानी, चंदू कफलटिया, सुन्दर चौहान, तेजा बिष्ट, प्रताप बोरा, मनीष तिवारी, डूंगर मटियाली, विनोद बिष्ट, खेमराज साहू, कैलाश जोशी, दीपा शर्मा, मोहनी पाठक, प्रभा गोश्वामी, रेखा सनवाल, सुशील कुमार एवं राकेश सहित सैकड़ो कर्मी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Angry at not getting salary for three months Haldwani news Sushila Tiwari Hospital the work boycott by the Upanal employees of Sushila Tiwari Hospital continued today as well the work boycott continued today as well uttarakhand news आज भी जारी रहा कार्य बहिष्कार उत्तराखण्ड न्यूज तीन माह से वेतन न मिलने से गुस्साए उपनल कर्मी सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More