कार की टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर गुस्साए कांवड़िओ ने करी कार में तोड़फोड़  

ख़बर शेयर करें -
 

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां मंगलौर कस्बे में कांवड़ यात्रा के दौरान कार की टक्कर से एक कांवड़ खंडित होने के बाद मौके पर मौजूद गुस्साए कांवड़िओ ने कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

जानकारी के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक ढाबे के पास हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे के बीच पीछे से आ रही एक कार की टक्कर से एक कांवड़ खंडित हो गई।घटना की खबर फैलते ही आसपास मौजूद कांवड़िए और अन्य श्रद्धालु मौके पर जुट गए।देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कार को नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और स्थिति को बिगड़ने से रोक दिया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष कांवड़ यात्रा से जुड़े बताए जा रहे हैं। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report angry Kanwariyas Angry Kanwariyas vandalized the car after the Kanwar was broken due to a car collision Devbhoomi News haridwar news Hindi News Kanwar broken due to a car collision News from the hills News From the Pahad uttarakhand news vandalized the car

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More