हल्द्वानी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के अनुमोदन के उपरांत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदाधिकारियों एवं ब्लॉक सचिवों की नियुक्तियां की गई हैं।
इसके साथ ही संगठन को ग्राम एवं न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से न्याय पंचायत रानीबाग से संदीप राणा (राजा), न्याय पंचायत देवलचौड़ से पवन जोशी (पंकज) तथा न्याय पंचायत गुनीपुर जीवनंद से हरेंद्र चौरसिया (हरीश) को न्याय पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष किरन सिंह माहरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कांग्रेस की प्राथमिकता है। प्रत्येक बूथ, न्याय पंचायत और जमीनी कार्यकर्ता तक संगठन को सक्रिय करते हुए कांग्रेस की विचारधारा और जनसरोकारों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को मजबूती देता है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। शुक्रवार (आज) मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्रें पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत समाज को सदैव […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वंदे मातरम् ग्रुप के तत्वावधान में Black Panther Gym, बिठौरिया द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिम के 31सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता गढीनेगी पधारने पर श्री हरि चैतन्य महाप्रभु का हुआ भव्य स्वागत गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एंव विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा धाम आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते […]