अंकित हत्याकांड! सांप के डंस से कर दिया अवैध संबंधों का कत्ल   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विगत दिवस तीन पानी में कार में हुए मौत का खुलासा पुलिस ने किया है। परिजनों द्वारा शक के बाद पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर घटना की हकीकत से रूबरू कराया है। 

एसएसपी पंकज भट्ट ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि एक सपेरे को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 4 लोग फरार है। रिपोर्ट में अंकित को सांप के काटने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस सकते में आ गई। अमूमन सांप किसी को डंसता है, तो शरीर के किसी एक हिस्से को ही डंसता है, क्योंकि एक बार काटने के बाद सांप थक जाता है और अपना सारा जहर उगल चुका होता है। लेकिन अंकित के दोनों पैरों में एक ही जगह पर सांप ने काटा था। इससे पुलिस के शक की सुई हत्या की ओर घूमी और पुलिस ने जांच का एंगल बदल दिया। अंकित हत्याकांड की मुख्य आरोपी माही उर्फ डॉली है। जिससे अंकित के अवैध संबंध थे। वह अंकित से लाखों रुपया ऐठ चुकी थी। जिसके बाद वह अब उस से पीछा छुड़ाना चाहती थी। ऐसे में उसने सपेरे का सहारा लिया। घटना की रात अंकित उसके घर में 4 घंटे तक रहा इस दौरान सपेरे को बुलाया गया। सांप के द्वारा उसे कटवाया गया थोड़ी देर तक अंकित तड़पता रहा। ऐसे में एक बार फिर दूसरी बार उसे कटवाया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह लोग लाश को लेकर रानी बाग की तरफ गए लेकिन वहां ठिकाना ना मिलने की वजह से हल्द्वानी की तरफ लौट आए और तीन पानी के पास कार के अंदर लाश को छोड़कर फरार हो गए। हत्याकांड में सपेरे रमेश नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अंकित की गर्लफ्रेंड डॉली सहित चार आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ankit murder case! Illicit relationship killed by snake bite Haldwani news murder story Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More