अंकिता हत्याकांड! न्यायाधीश के समक्ष जेसीबी चालक ने कहा तत्कालीन एसडीएम और विधायक के कहने पर चलाई थी रिजॉर्ट में जेसीबी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटद्वार रीना नेगी की अदालत में अंकिता हत्याकांड के सत्र परीक्षण के दौरान दो पुलिसकर्मियों और एक जेसीबी चालक के बयान दर्ज हुए। जेसीबी चालक ने बताया कि उसने यमकेश्वर के तत्कालीन एसडीएम और विधायक के कहने पर वनंत्रा रिजॉर्ट में जेसीबी चलाई थी।

कोटद्वार के एडीजे कोर्ट में ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से तीन गवाह श्यामपुर निवासी जेसीबी चालक दीपक और घटना के दिन लक्ष्मणझूला थाने में तैनात पुलिसकर्मी राजवीर सिंह व रवींद्र सिंह के अदालत में बयान रिजॉर्ट का गेट और बाउंड्रीवाल तोड़ी बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर व अमित सजवाण ने बताया कि जेबीसी चालक दीपक ने बताया कि उस दौरान ऋषिकेश के श्यामपुर में सतेंद्र सिंह रावत की जेसीबी चलाता था। जेसीबी मालिक के निर्देश पर वह 23 सिंतबर, 2022 को जेसीबी लेकर वनंत्रा रिजॉर्ट गया। जहां तत्कालीन एसडीएम के निर्देश पर उसने रिजॉर्ट का गेट और बाउंड्रीवाल तोड़ी। इसके बाद वह हरिद्वार की ओर निकल गया। हरिद्वार में वह शिवमूर्ति के पास पहुंचा था कि तभी यमकेश्वर की विधायक के पीए का फोन आया। उन्होंने फिर से जेसीबी के साथ वनंत्रा रिजॉर्ट पहुंचने को कहा। वह जेसीबी लेकर फिर रिजॉर्ट पहुंचा तो वहां पर विधायक मौजूद थीं। विधायक के निर्देश पर ही उसने दो कमरों की दीवार व खिड़कियां तोड़ी थी। विधायक ने उस रात उन्हें बगल के रिजॉर्ट में ठहराया था। पुलिसकर्मी रवींद्र सिंह ने हत्याकांड के मुकदमे से संबंधित माल व दस्तावेज न्यायालय में लाने व अदालत के आदेश पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून में दाखिल करने की बात कही। राजवीर ने बताया कि 10 अक्तूबर, 2022 को वह मालखाने से संबंधित डीवीआर को कोर्ट के आदेश से सीएफएसएल चंडीगढ़ परीक्षण के लिए ले गया था। अंकिता के परिजनों के अधिवक्ता अजय पंत व नरेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि इस मुकदमे में अब तक 33 लोगों की गवाही कराई जा चुकी है। एसआईटी की ओर से इस मामले में 97 गवाह बनाए गए हैं। अब अगली सुनवाई पांच जनवरी को होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ankita murder case Ankita murder case! The JCB driver said before the judge that he had driven the JCB in the resort on the orders of the then SDM and MLA kotdwara news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More