अंकिता हत्याकांड! मृतका का दोस्त मुख्य गवाह ही नहीं पहुंचा अदालत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। अंकिता हत्याकांड में शुक्रवार को दो गवाहों को अदालत ने अपने बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजे थे, लेकिन मुख्य गवाह मृतका का दोस्त पुष्पदीप अदालत नहीं पहुंचा। साइबर सेल के एक्सपर्ट एसआई के बयान अदालत में दर्ज कराए।

कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रीना नेगी की अदालत में शुक्रवार को साइबर सेल टिहरी के प्रभारी उपनिरीक्षक ओमकांत भूषण ने अपने बयान दर्ज कराए। गवाही और प्रति परीक्षा (क्रास क्वेश्चनिंग) के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ, भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में मौजूद रहे। साइबर सेल के एक्सपर्ट ने अदालत में बताया कि 18 सिंतबर, 2022 को घटना के दिन तीनों अभियुक्तों और मृतका के फोन की लोकेशन एक साथ पाई गई। मृतका के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन रात को 9:50 बजे पशुलोक वाले टावर के आसपास पाई गई। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया, जबकि रात 10:00 बजे वापसी में अभियुक्तगणों के मोबाइल फोन की लोकेशन गंगाभोगपुर के टावर पर और मृतका के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन रात के 9:50 बजे के आसपास पशुलोक टावर के पास पाई गई थी। बताया कि उक्त अवलोकन, विश्लेशण व संपूर्ण विवरण केस डायरी में अंकित है। घटनाक्रम के बयान दर्ज कराने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर व अमित सजवान ने उसने सवाल किए। डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अब अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। अंकिता हत्याकांड में एसआईटी की ओर से 97 गवाह बनाए गए हैं। अब तक 14 लोगों की गवाही हो चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ankita murder case Ankita murder case! The main witness of the deceased's friend did not reach the court kotdwara news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More