नैनीताल कप्तान की कुशल कप्तानी का एक और शानदार उदाहरण : ढाई वर्ष पूर्व होटल से नकदी और स्कूटी चोरी कर फरार अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी की कुशल कप्तानी में भवाली स्थित एक होटल में मैनेजर रहते हुए होटल के लगभग ₹1,20,000/- नकद, होटल के खातों के चेक अपने खाते में आहरित कर तथा होटल कर्मचारी की स्कूटी संख्या लेकर ढाई वर्ष पूर्व फरार अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में।
 
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के मोबाइल पर देर रात्रि एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो संदिग्ध प्रतीत होता है, के चोरी में संलिप्त होने का अंदेशा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए SSP नैनीताल द्वारा तत्काल पूरे पुलिस सिस्टम को एक्टिवेट किया गया। सभी थानों को अलर्ट मोड में रखा गया और प्रोफेशनल पुलिसिंग का परिचय देते हुए त्वरित घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को थाना चोरगलिया पुलिस द्वारा धर दबोचा गया। सघन पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भवाली में चोरी का अभियोग पंजीकृत है।
 
 
दिनांक 10/06/2023 को अभियुक्त कैलाश चन्द्र तिवारी पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर द्वारा रामगढ़ तिराहा, भवाली स्थित एक होटल में मैनेजर रहते हुए होटल के लगभग ₹1,20,000/- नकद, होटल के खातों के चेक अपने खाते में आहरित कर तथा होटल कर्मचारी हिमांशु जोशी की स्कूटी संख्या UK04 AE 6106 लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में होटल स्वामी नीरज कुमार निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश की तहरीर पर थाना भवाली में धारा 406 आईपीसी पंजीकृत की गई थी।लगातार सुरागरसी–पतारसी के परिणामस्वरूप शनिवार (आज) अभियुक्त कैलाश चन्द्र तिवारी को मय स्कूटी गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अलग–अलग स्थानों पर होटल में काम करता है, वहां ठगी करता है और फिर फरार हो जाता है। वर्तमान में वह चोरगलिया स्थित एक होटल में कार्यरत था। अभियुक्त द्वारा रानीखेत, द्वाराहाट आदि क्षेत्रों में भी ठगी की घटनाएं करने की जानकारी प्राप्त हुई है। मामले में धारा 411 IPC की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 
इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिसटीम में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, कोतवाली भवाली, व0उ0नि0आसिफ खान, अ0उ0नि0 लेखराज कम्बोज, कानि0 महेश गिरी एवं कानि0 मलखान सिंह, थाना चोरगलिया सम्मिलित रहे।
 
SSP NAINITAL का सख्त संदेश
 
जनपद में अपराध कर छिपने वालों के लिए कोई जगह नहींहै। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत और प्रभावी कार्यवाही करती रहेगी।
 
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused arrested Another excellent example of Nainital Captain's efficient leadership: The accused who stole cash and a scooter from a hotel two and a half years ago and absconded has been apprehended by the police Fugitive on the run for two and a half years caught by police nainital news uttarakhand news अभियुक्त गिरफ्तार उत्तराखण्ड न्यूज ढाई वर्ष से फरार अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More