गर्लफ्रेंड को लेकर हुए ख़ूनी संग्राम में एक युवक की हत्या एक अन्य युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां शुक्रवार देर रात गर्लफ्रेंड को लेकर चले आ रहे आपसी तनाव के चलते दोगुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और 15अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद के रामनगर में ट्रक यूनियन कार्यालय के सामने रात करीब 11:30 बजे घटित हुई। जहां गूलरघट्टी निवासी सिकंदर और लूटबढ़ निवासी अविनाश उर्फ चुई के गुट आमने-सामने आ गए। कोतवाल अरुण कुमार सैनी के अनुसार सिकंदर की गर्लफ्रेंड को अविनाश द्वारा फोन कर परेशान किया जा रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में सिकंदर गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि अविनाश के पक्ष का युवक मोहम्मद सारिम (23 वर्ष), पुत्र अशरफ अली, निवासी मल्ला बेड़ाझाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी उसे रामनगर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारिम के सीने पर नुकीले हथियार से हमला होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

 

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल सैनी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man was killed and another was injured in a bloody fight over a girlfriend ramnagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक अन्य युवक घायल एक युवक की हत्या गर्लफ्रेंड को लेकर हुए ख़ूनी संग्राम रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More