हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पुलिस और ड्रग एंड कंट्रोल विभाग ने ट्रांसपोर्ट कंपनी की आड़ में नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए हरिद्वार व देहरादून से संचालक समेत दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
हरिद्वार के गोदाम से 3.41 लाख नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। इनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं देहरादून स्थित गोदाम से करीब 4.14 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती को सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र रानीपुर स्थित आंचल रोड कैरियर/आंचल एक्सप्रेस चौहान कम्पाउंड के संचालक अनिल लडवाल के गोदाम में नशीली दवाएं स्टोर की गई हैं। इन्हें अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने यह जानकारी एएनटीएफ के प्रभारी विजय सिंह और गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत से साझा की। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर, एएनटीएफ व पुलिस की टीम ने कंपनी के गोदाम पर छापा मारा। जहां से आरोपी शमशेर निवासी ग्राम पुरनपुरा, थाना भिवानी, हरियाणा को पकड़ा गया। गोदाम की तलाशी लेने पर 24 पेटियां मिलीं, जिनमें 3,41,568 नशे के कैप्सूल निकले। देर शाम पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक अनिल लडवाल निवासी भिवानी, हरियाणा को भी देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। उसके सेलाकुई स्थित गोदाम से 4.14 करोड़ की दवाएं जब्त की गईं हैं।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि अनिल लडवाल दवाओं के कारोबार की आड़ मे नशीली दवाएं भी गोदाम में स्टोर कर ट्रांसपोर्ट व सप्लाई करने का काम करता है। वह देहरादून सेलाकुई स्थित गोदाम से यह माल लाता था और मुनाफे का कुछ हिस्सा शमशेर को भी देता था। शमशेर उसका मौसेरा भाई है। उसकी निशानदेही पर गोदाम से कुल 2167 बॉक्स सिरप, इसमें कुल 216700 शीशी और 601344 कैप्सूल बरामद हुए। इसकी कीमत 4.14 करोड़ रुपये हैं। गोदाम को सील कर दिया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]