एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पर होटलों एवं स्पा सेन्टरों का पुलिस एक्ट में किया चालान   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने होटलों एवं स्पा सेन्टरों में औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में हल्द्वानी शहर के विभिन्न होटलों, स्पा सेंटरों में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आज उपनिरीक्षक दीपा भट्ट, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के सात स्पा सेन्टरों और 11 होटलों मे चैकिंग की गई। होटलों व स्पा सेंटरों में चेकिंग के दौरान रजिस्टरों तथा आवश्यक मापदंडों में अनियमितता पाए जाने पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई। सेंटरों में अक्षिता प्रीतेश पुत्री बादशाह सैयद निवासी गोल्ड स्पा नैनीताल रोड दुर्गा सिटी सेंटर हल्द्वानी का पांच हजार रुपए का नकद चालान किया। प्रियंका पुत्री स्वर्गीय मोहन ठाकुर निवासी क्लाउड नाइन स्पा नैनीताल रोड नियर एमबीबीजी कॉलेज हल्द्वानी का भी पांच हजार रूपए का नकद चालान किया। मोहित मंगा पुत्र दिलीप मंगा निवासी नैनीताल रोड बाजार इंडिया के सामने काठगोदाम का 10 हजार रुपए का कोर्ट चालान किया गया। इसी तरह अरमान अंसारी पुत्र रईस अंसारी निवासी होटल रईस काठगोदाम रेलवे स्टेशन तिराहा काठगोदाम का 10 हजार रुपए का कोर्ट चालान, सुमन कुमारी पत्नी प्रकाश सिंह निवासी ग्रीन ट्री स्पा पुरानी चुंगी काठगोदाम का पांच हजार रूपए का नकद चालान किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Human Trafficking Cell challans hotels and spa Anti Human Trafficking Cell challans hotels and spa centers under Police Act for irregularities during surprise inspection Haldwani news under Police Act for irregularities during surprise inspection Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More