एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ किए जब्त

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। दोनों मामलों में कुल 86 लाख रुपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स बरामद की गई है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में अंजाम दी गई।

पहली कार्रवाई में देहरादून जिले के थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में स्थित जोगीवाला बैरियर पर पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से 278 ग्राम हेरोइन बरामद हुई,जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 84 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ कुरैशी (23 वर्ष) पुत्र रईस कुरैशी, निवासी मोहल्ला कस्सावान, थाना फरीदपुर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी ने कबूल किया कि वह यह हेरोइन बरेली से खरीदकर देहरादून में सप्लाई करने आया था।

इस संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस सराहनीय कार्रवाई पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा टीम को ₹25,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

दूसरी बड़ी कार्रवाई ANTF कुमाऊं टीम और टनकपुर थानापुलिस की संयुक्त टीम ने की। ककराली गेट, टनकपुर (जिला चंपावत) में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 208 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। इसकी बाजार कीमत करीब ₹2.5 लाख आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार 35 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 03, नवाबगंज, आदर्श नगर, थाना नवाबगंज, जिला बरेली (उ.प्र.) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि यह चरस उसने अल्मोड़ा जिले के खेतीखान क्षेत्र में रहने वाले ‘दादू’ नामक व्यक्ति से खरीदी थी, और वह इसे मैदानी इलाकों में बेचने के लिए ले जा रहा था।दोनों गिरफ्तार आरोपियों के तार उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। STF ने इन कड़ियों की पुष्टि करते हुए कहा है कि पूरे नेटवर्क की गहराई सेजांच की जा रही है और जल्द ही बरेली में भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

 

कार्रवाई में शामिल टीमें:देहरादून ANTF और थाना नेहरू कॉलोनी टीम:

निरीक्षक विपिन बहुगुणा

निरीक्षक भवानी शंकर पंत

उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी

अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र चौहान

हेड कांस्टेबल मनमोहन

कांस्टेबल: रामचंद्र सिंह, दीपक नेगी, आमिर हुसैन, संदीप कुमार, रविंद्र चौहान

कुमाऊं ANTF और थाना टनकपुर टीम:

निरीक्षक पावन स्वरूप

निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, विनोद चंद्र जोशी

जगवीर शरण, मनमोहन सिंह, महेन्द्र गिरी

आरक्षी: वीरेंद्र चौहान, इसरार अहमद, मोहित जोशी

थाना टनकपुर टीम: निरीक्षक चेतन रावत, ललित पांडे, संजीत कुमार, मतलूब खान, तपेंद्र जोशी, उमेश राज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anti Narcotics Task Force Anti Narcotics Task Force arrested two interstate smugglers and seized huge quantity of narcotics dehradun news huge quantity of narcotics seized two interstate smugglers arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स देहरादून न्यूज दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More