पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं बीजेपी में हुई शामिल   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

 

उत्तराखण्ड। पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। हाल ही में अनुकृति ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वोटिंग से ठीक पहले अनुकृति ने एक वीडियो जारी कर अनिल बूलनी के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। जिसके बाद अनुकृति के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

 

 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अनुकृति गुसाईं, उधम सिंह नगर से जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार को पार्टी की सदस्यता दिलवाई।   इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करने वाले लोगों को पार्टी में सदस्यता दिलवाई गई है। जहां तक बात किसी जांच की है तो वो कानूनी प्रक्रिया है और कानून इस पर अपना काम करेगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद अनुकृति गुसाईं ने कहा कि वो बीजेपी परिवार में शामिल हो रही है। विकसित उत्तराखंड का जो सपना उन्होंने देखा था, उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही इस सपने को पूरा किया जा सकता है। पाखरो टाइगर सफारी मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई जांच चल रही है। इसके बाद ईडी भी इस मामले में जांच कर रही है. जब भी एजेंसी उनसे पूछताछ करना चाहेगी, वो इसके लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

 

बताते चलें कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन बुरी तरह से हारी थीं। अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: anukriti gusain Anukriti Gusain daughter-in-law of former cabinet minister Harak Singh Rawat joins BJP bjp news new delhi news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   मौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More