गोदाम के निरीक्षण के लेकर एआरओ और पूर्ति निरीक्षक आए आमने-सामने, तू-तू, मैं-मैं के बाद एआरओ ने किया गोदाम सीज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी।  राशन गोदाम के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक आमने-सामने आ गए। पूर्ति निरीक्षक ने निरीक्षण की कार्यवाही में सहयोग न करते हुए गोदाम के अभिलेख दिखाने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं राशन के गोदामों पर ताले लगा दिए, जिससे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाईं। गुस्साईं क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक ने गोदाम को सीज कर दिया। वहीं पूर्ति निरीक्षक ने इस कार्रवाई को मानने से भी इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

बताते चलें कि शनिवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आरती भट्ट पूर्ति विभाग के ज्ञानसू गोदाम में निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। एआरओ आरती भट्ट का कहना था कि राशन विक्रेताओं ने गोदाम से बिना तौले ही राशन दिए जाने की शिकायत की थी, लेकिन वह गोदाम में पहुंचीं तो वहां तैनात पूर्ति निरीक्षक बिजेंद्र नाथ ने कार्यवाही में कोई सहयोग नहीं किया। साथ ही गोदाम के अभिलेख दिखाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि जिला पूर्ति अधिकारी ने किसी को भी अभिलेख दिखाने के लिए मना किया है। निरीक्षण के लिए गोदाम के अंदर जाने लगीं तो पूर्ति निरीक्षक बिजेंद्र नाथ ने गोदामों पर ताले लगवा दिए, जिससे वह गोदामों का निरीक्षण नहीं कर पाईं। सहयोग न करने से भी स्पष्ट हुआ है कि गोदाम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। निरीक्षण की कार्यवाही में सहयोग न मिलने पर ही गोदामों को सील किया गया।  इससे पूर्व मेरे द्वारा निरीक्षण की जानकारी उपजिलाधिकारी को भी दी गई थी। सीज गोदामों को सक्षम अधिकारी के समक्ष ही खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

एआरओ की कार्रवाई पर पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि डीएसओ ने अभिलेख दिखाने को मना किया है। लिहाजा डीएसओ के आदेश के बगैर एआरओ गोदाम का निरीक्षण नहीं कर सकती हैं। जो सीज की कार्रवाई की गई है, उसे मैं नहीं मानता हूं। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ARO and supply inspector came face to face with warehouse inspection ARO seized warehouse Food dipartment Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More