निराश्रित गौवंश से निजात हेतु अनुमति मिलते ही नगर पंचायत लालकुआं करवाएगी गौवंश के लिए शेड का निर्माण  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
लालकुआं। प्रशासनिक वार्ताओं के क्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं के शिष्ट मंडल ने पीयूष जोशी के नेतृत्व मे अधिशासी अधिकारी लालकुआं नगर पंचायत राहुल सिंह से मुलाकात की व लगातार क्षेत्र में बड़ रहे गोवंश व दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए उचित कार्यवाही तत्काल किए जाने की मांग की। 
 
इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लालकुआं राहुल सिंह ने बताया कि उनके द्वारा जिलाधिकारी नैनीताल को निराश्रित गौ वंश के लिए गौशाला बनाने के संबंध में गंगापुर मे भूमि उपलब्ध कराने व नगर पंचायत लालकुआं को ही कार्यदायी संस्था बनाने के लिए पत्र भेजने के साथ नगर पंचायत लालकुआं को गंगापुर कबडाल स्थित भूमि में गौशाला निर्माण करने देने संबंधी निवेदन किया गया था। अभी लगभग विगत वित्तीय वर्ष का अन्य मद का लगभग 44 लाख के करीब नगर पंचायत लालकुआं के पास स्लॉटर हॉउस से सम्बन्धित शेष है, जिसका इस्तेमाल शासन से अनुमति मिलने पर शेड निर्माण के लिए किया जा सकता है। जिसके लिए नगर पंचायत लालकुआं को गंगापुर कबडाल गौशाला में स्थान अन्तरित करते हुए कार्य करने की अनुमति की आवश्यकता है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पियूष जोशी ने बीते दिनों जिलाधिकारी महोदय से हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा की जिलाधिकारी पूर्व मे ही कह चुकी है की गंगापुर मे कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत तौर पर भी निर्माण करा सकता है जिसके लिए अनुमति बहुत सुगम है। अब उनकी पुरी टीम  नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से प्राप्त पत्रों के आधार पर पुनः जिलाधिकारी से मुलाकात कर तत्काल नगर पंचायत लालकुआं को गंगापुर कबडाल में गौशाला में भूमि अंतरित करते हुए कार्य करने के लिए अनुमति प्रदान करने का निवेदन जिलाधिकारी से करेंगे व जल्दी से जल्दी इस संबंध में निर्माण हो सके इसके लिए शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर इस समस्या के निदान कराने का प्रयास करेंगे। जिससे कि क्षेत्र की लगभग 300 से 400 गोवंश को पर्याप्त रहने खाने का स्थान प्राप्त हो सके।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: As soon as permission is given to get rid of the destitute cows it will get a shed constructed for the cows lalkuan news Nagar Panchayat Lalkuan Nagar Panchayat Lalkuan will get a shed constructed for the cows to get rid of the destitute cows uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More