चौकी खुलते ही पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

धारी/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद में लगातार चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/भवाली नितिन लोहनी के सफल पर्यवेक्षण में जनपद नैनीताल में नई खुली चौकी धारी के प्रभारी द्वारा अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी धारी विजय कुमार के द्वारा पुलिस टीम के साथ शनिवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अभियुक्त पूर्ण चंद्र पुत्र चनीराम निवासी ग्राम गुनियालेख धारी के कब्जे से कुल 338 पव्वे McDowell No-1 Rum व 228 पव्वे गुलाब मार्का देसी मसालेदार अवैध शराब कुल 12 पेटी बरामद कर  गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 12/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में विजय कुमार चौकी प्रभारी धारी, कांस्टेबल अमन सिंह एवं जयवीर सिंह सम्मिलित रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: As soon as the post opened crime news nainital news the police arrested the smuggler with illegal liquor Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ और ‘दशावतार’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ रविवार, 1 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह […]

Read More
उत्तराखण्ड

खूनी रिश्ते : भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां सोमवार (आज) सुबह युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, नरगवाड़ी निवासी […]

Read More
उत्तराखण्ड

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर 36 घंटे की देशव्यापी भूख हड़ताल शुरू की। यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लाइज के आह्वान पर 2 और 3 नवंबर को आयोजित इस आंदोलन […]

Read More