28-29 की राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होगी आशा वर्कर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। 28-29 की राष्ट्रीय हड़ताल की तैयारी में ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की एक बैठक महिला चिकित्सालय के सम्मुख सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते ऐक्टू के प्रदेश महामंत्री केके बोरा ने कहा कि मोदी शासन देश के मजदूर वर्ग व समूचे मेहनतकश अवाम के जीवन, जीविका और अधिकारों पर बेरोकटोक हमले चला रहा है। इसके खिलाफ देश के पूरे मजदूर वर्ग ने अपनी लड़ाई को निरंतर जारी रखते हुए 28-29 को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय हड़ताल की घोषणा की है। कोविड के खिलाफ फ्रंटलाइन वर्कर्स खासकर लाखों आशा कर्मियों ने सेवा की मिसाल पेश की लेकिन वे केंद्र और राज्य सरकारों की उपेक्षा के चलते अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मोदी सरकार को तत्काल आशा वर्कर्स समेत सभी स्कीम वर्कर्स को वैधानिक न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

बैठक में तय किया गया कि 28 मार्च को उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन द्वारा महिला अस्पताल के सामने से बुद्ध पार्क तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जायेगा और बुद्ध पार्क में हड़ताल के समर्थन में होने वाले संयुक्त कार्यक्रम में भागीदारी की जायेगी। बैठक में ऐक्टू नेता डॉ कैलाश, नगर अध्यक्ष जोगेन्दर लाल, मुकेश जोशी, आशा यूनियन नगर अध्यक्ष रिंकी जोशी, सरोज रावत, प्रीति रावत, तबस्सुम, गीता जोशी, मंजू रावत, सरिता साहू, कमला बिष्ट, रेखा भट्ट, निर्मला तिवारी, मीना, शाइस्ता, जानकी थापा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व ट्रेड यूनियन ऐक्टू कार्यकर्ताओं द्वारा रोडवेज स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, बीएसएनएल कार्यालय, तहसील परिसर, लेबर ऑफिस, महिला अस्पताल में हड़ताल के समर्थन में प्रचार प्रसार व पर्चा वितरण किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More