तस्करी का अजब-गजब तरीका ! जोमेटो और ब्लिंकइट जैसे फूड डिलीवरी बैग में इंपोर्टेड शराब की तस्करी

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून ने कार्यवाही करते हुए नंदा की चौकी के समीप सहारनपुर निवासी अखिल बंसल के आवास से इंपोर्टेड शराब की विभिन्न ब्रांड की 46 बोतलें बरामद की है। इनमें प्रमुख रूप से ब्लैक डॉग, ब्लैक एंड वाइट और एब्सोल्यूट वोडका जैसी महंगी विदेशी शराब शामिल है, जिन पर “फॉर सेल इन हरियाणा ओनली” लिखा हुआ था। शराब की ये खेप वैध रूप से उत्तराखंड में बिक्री के लिए अधिकृत नहीं थी, जिसे लेकर अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त अखिल बंसल ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह इन अवैध शराब की बोतलों को Zomato और Blinkit जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के बैग का उपयोग कर छिपाकर देहरादून के विभिन्न स्थानों पर ग्राहकों को डिलीवर करता था। इस तरीके से वह कानून की नजर से बचने की कोशिश करता था, ताकि किसी को शक न हो। प्रवर्तन दल की यह कार्रवाई नंदा की चौकी के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से हरियाणा मार्क वाली शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने तत्परता से दबिश दी और अभियुक्त को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से बरामद शराब को सीज कर दिया गया है और अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

इस दौरान आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक उमराव राठौर, प्रधान आबकारी सिपाही राकेश, हेमंत एवं गोविंद भी टीम में शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news food delivery bags like Zomato and BlinkIt imported liquor smuggling liquor smuggling strange and wonderful way Strange and wonderful way of smuggling! Imported liquor smuggled in food delivery bags like Zomato and BlinkIt uttarakhand news अजब-गजब तरीका इंपोर्टेड शराब की तस्करी उत्तराखण्ड न्यूज जोमेटो और ब्लिंकइट जैसे फूड डिलीवरी बैग देहरादून न्यूज शराब तस्करी

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More