पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर हल्द्वानी पहुंचे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भब्य स्वागत कर किया सम्मानित
हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश एवं जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज हल्द्वानी के मुख्य बाजार क्षेत्र (सरस मार्केट के सामने) पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी लक्ष्य सेन के साथ उनके माता-पिता का भी भव्य स्वागत किया गया। लक्ष्य सेन अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से हल्द्वानी आए।
कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने लक्ष्य सेन के स्वागत में संबोधन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और व्यापारी समाज की ओर से लक्ष्य सेन का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा दुर्भाग्य रहा कि लक्ष्य सेमीफाइनल में बहुत संघर्ष के बावजूद हार गए वरना गोल्ड मेडल हमारी झोली में होता। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने किया।
इस दौरान प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेशअध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, चंद्र शेखर पंत के साथ जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पांडे, नवनीत राणा, उर्वशी बोरा, ज्योति मेहता, किरन जोशी, बृजेश तिवारी (डब्बू), कौशलेंद्र भट्ट, रूपेंद्र नागर, मनोज जायसवाल, पवन वर्मा, प्रदीप सब्बरवाल, शिव कपूर, इंद्र कुमार भुटियानी, केनेडी सचदेवा, चंद्र शेखर दानी, श्याम भट्ट, प्रेम बेलवाल सहित खेल प्रेमी व शहर के गणमान्य नागरिको ने लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]