भुवन जोशी हत्याकांड के आरोपियों की जमानत खारिज

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। अल्मोड़ा के भुवन जोशी हत्याकांड़ में उच्च न्यायालय ने दन्यां के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध मानते हुए एसएसपी अल्मोड़ा को तकनीकी ज्ञान में दक्ष पुलिस अधिकारी से जांच कराने का आदेश देने के साथ ही पांचों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/07/17/dr-pant-is-distributing-free-saplings-for-the-protection-of-nature/

बताते चले कि अल्मोड़ा के दन्या में कुछ समय पूर्व युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए युवती के परिजनों एवं मौके पर मौजूद लोगो द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक युवक के भाई द्वारा पुलिस में एफआईआर दर्ज करते हुए कहा गया कि जब उसका भाई उस गांव में गया तो 8-10 लोगों ने उसको बेरहमी से पीटने के बाद बोतल से कोई तरल पदार्थ पिला कर फंसाने की नियत से झूठी रिपोर्ट लिखाते हुए उसको पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उपचार के लिये अस्पताल में भुवन को भर्ती किया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एफआईआर में युवती उसके पिता समेत गांव के कई और लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। जबकि युवती के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी दुकान पर आई तो तीन लड़के पहले से ही वहां पर बैठे थे और ये तीनों ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की और उनकी बेटी को खींचकर बगल वाले कमरे में ले गये। जब बेटी ने हल्ला किया तो कई लोग मौके पर पहुंचे जिसमें 2 लड़कों को पकड़ लिया गया और एक भाग गया। युवती के पिता ने तहरीर में कहा था कि भुवन जोशी उनकी लड़की को फोन पर धमकी देता था।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

घटना के आरोपी नर सिंह, दिवान सिंह, महेश पाण्डे, हरीश पाण्डे और दया किशन पाण्डे ने निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूरी घटना को गम्भीर मानते हुए यहां तक कहा कि क्या पूरे गांव में क्या ऐसा कोई व्यक्ति नहीं था जो इस घटना को रोक सकता।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news High court news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More