केदारनाथ मंदिर परिसर और गर्भगृह में कैमरा और मोबाइल ले जाने पर लगा प्रतिबंध, दर्शन के लिए ड्रेस कोड भी होगा शीघ्र लागू  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तराखंड में अब बाबा केदारनाथ धाम में अनर्गल वीडियो और रील बनाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि केदारनाथ मंदिर के परिसर और गर्भगृह में कैमरा और मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए मंदिर परिसर में साइन बोर्ड भी लगा दिए हैं। यही नहीं जल्द ही मंदिर में दर्शन के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बाबा केदारनाथ का धाम लाखों तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं की आस्था और आध्यात्मिक केंद्र है, ऐसे में कई देश-विदेश के युवा अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब को अधिक प्रचारित करने के उद्देश्य से केदारनाथ मंदिर के अगल-बगल और फ्रंट में अनर्गल वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कई युवकों और युवतियों ने एक दूसरे को प्रपोज करने के उद्देश्य से इस तरह की वीडियोग्राफी की। लेकिन अब समिति ने मंदिर परिसर में कैमरा और मोबाइल ले जाने को प्रतिबंधित कर दिया है। ताकि कोई भी इस तरह का कृत्य न कर सके। अगर कोई भी ऐसा करेगा तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र ने बताया कि केदारनाथ धाम के मंदिर में भी ड्रेस कोड जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अध्यात्म आस्था के पवित्र केदारनाथ धाम में केवल आध्यात्मिक लोग ही प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रसिद्धि पाने के उद्देश्य से वीडियो और अन्य सोशल साइट पर सक्रिय रहने वाले युवाओं-युवतियों के इस तरह के कारनामे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धा के धाम इस तरह के अनर्गल फोटोग्राफी करेगा, उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ban on carrying camera and mobile in Kedarnath temple premises and sanctum dress code will also be implemented soon Kedarnath news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More