हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु सभी प्रभारियों को अभियान चलाकर अवैध रूप से नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
उक्त के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन बनभूलपुरा के समीप अभियुक्त जावेद पुत्र मो0 याकूब निवासी गफूर बस्ती हाल पता जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 24 वर्ष को 8.92 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 20/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पूछताछ में बताया कि अभियुक्त खुद भी नशे का आदी है, तथा छोटी छोटी पुड़िया बनाकर बेचने का कार्य भी करता है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोनी टम्टा, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, लक्ष्मणराम एवं सुनील कुमार सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]