हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद के निर्देशन में जनपद में बाहरी व्यक्तियों की सत्यापन तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर मंगलवार (आज) क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा दो अलग अलग मामलों में दो अभियुक्तों को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से पेन गत्ता सट्टा पर्ची व नगदी क्रमशः 1330 रूपये व 1180 रुपए कुल 2,510 रूपये बरामद किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल लक्ष्मण राम, मो० यासीन द्वारा दौराने ड्यूटी थाना क्षेत्र से मोनू सागर पुत्र विजय सागर निवासी गाँधी नगर वार्ड न0 27 थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 34 वर्ष को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गांधीनगर नगर बनभूलपुरा से मय पैन गत्ता सट्टा पर्ची व नगदी 1330.00 रूपये के साथ गिरफ्तार कर उक्त के विरूद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 244/24 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत किया गया। वहीं कांस्टेबल विनोद नाथ, कांस्टेबल हरीश रावत द्वारा दौराने ड्यूटी मो0 फरमान पुत्र मो0 बशीर निवासी बरसाती इन्द्रानगर वार्ड न0 14 हल्द्वानी 25 वर्ष को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुऐ इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास बनभूलपुरा से मय पैन गत्ता सट्टा पर्ची व नगदी1180.00 रूपए के साथ गिरफ्तार करते हुए उक्त के विरूद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 245/24 धारा में 13 जी एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]