बैंक अधिकारियों ने खातेधारक के एकाउंट से की तीस लाख की ठगी, अब एसटीएफ की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। सावधान हो जाइए और बैंक में रखी बचत को समय-समय पर चैक करते रहिए, कही ऐसा न हो कि बैंक के अधिकारी ही आपकी जमा पूंजी पर सेंध मारी कर दें। यहां ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां बैंक के अधिकारियों ने ही मिलीभगत से, एक व्यक्ति के खाते से तीस लाख की ठगी कर ली। हालांकि एसटीएफ ने इन तीनो को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में शामिल सेंट्रल बैंक के अधिकारियों की लम्बे समय से इनएक्टिव खातों पर नजर थी, जिसके चलते ही इन लोगो ने मिलीभगत कर खातों के एसएमएस अलर्ट नंबर बदलकर पैसा निकाला और नेट मोबाइल बैंकिंग के जरिए धनराशि से ऑनलाइन माध्यम से सोना खरीदने के बाद फिर उसको बेचकर लाभ कमाते हुए कमाई गई रक़म आपस में बांट ली। देहरादून निवासी तीस लाख की ठगी के शिकार शिकायतकर्ता और उनकी मां का संयुक्त बैंक खाता था। बिना उनकी मां की अनुमति के एसएमएस नंबर बदलकर खाते से तीस लाख रुपये निकाल लिए गए। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए, एक बैंक मैनेजर को दिल्ली और दो असिस्टेंट मैनेजर को देहरादून से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ का कहना है कि, इस तरह की और कोई ठगी न हुई हो, इसको लेकर भी जांच की जा रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More