प्यार का दिवालापन  : पति छूटा और प्रेमी ने भी छोड़ दिया ठोकर खाने को    

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पिथौरागढ़। एक रिश्ता जो हमेशा साथ रहने का था, उसमें एक विवाहिता ने रिश्तों का ऐसा इमोशनल इस्तेमाल किया कि वैवाहिक जीवन ही बर्बाद हो गया। हालांकि प्यार में पागल महिला को भी यहां सिर्फ धोका ही मिला।

जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ के बुंगाछीना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति का विवाह करीब छह साल पहले हुआ था। वह रोज़गार के सिलसिले में विदेश में नौकरी करता है। इसी बीच उसकी पत्नी अपनी पांच साल की बेटी के साथ लगभग एक साल पहले जिला मुख्यालय आकर किराए के मकान में रहने लगी थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन यहीं उसकी मुलाकात योगेश सौन नाम के युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और यह संबंध प्रेम प्रसंग में बदल गया। बताया जाता है कि इस नए रिश्ते के प्रभाव में महिला ने अपने वैवाहिक जीवन से दूरी बनानी शुरू कर दी और अंततः पति से अलग होने के लिए तलाक की प्रक्रिया तक शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

इसके बाद वह अपनी बेटी के साथ हल्द्वानी भी शिफ्ट हो गई। इस दौरान युवक उसके खर्चों में भी मदद करता रहा, जिससे भरोसा और मजबूत होता गया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और उसे लगातार इस भरोसे में रखा कि दोनों जल्द विवाह करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

लेकिन जब महिला ने उससे शादी के वादे को पूरा करने की बात की, तो युवक कथित तौर पर अपने परिवार का हवाला देते हुए पीछे हट गया और शादी से इनकार कर दिया। इस स्थिति से आहत होकर महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है, जबकि मामला आगे की जांच में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A woman who left her husband for a lover was betrayed by him pithoragarh news The Bankruptcy of Love: Abandoned by her husband and then cast aside by her lover uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पति को छोड़ प्रेमी के चक्कर में पड़ी महिला को मिला प्रेमी से धोका पिथौरागढ़ न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More