प्रेम और पवित्रता का त्यौहार भाई दूज, मुहूर्त और विधि 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के बीच अटटू प्रेम और पवित्रता रिश्तों को दर्शाता है। भाई दूज 5 दिन दिपोत्सव पर्व का आखिरी दिन होता है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उनकी रक्षा, लंबी उम्र और उन्नति की कामना करती हैं और भाई उन्हें उपहार देते हैं। इस साल भाई दूज का पर्व बेहद शुभ संयोग में मनाया जाएगा, इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भी है। आइए जानते हैं भाई दूज का मुहूर्त और विधि।

भाई दूज 2022 मुहूर्त 

कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि शुरू – 26 अक्टूबर 2022, दोपहर 02.42 समाप्त – 27 अक्टूबर 2022, दोपहर 12.45

भाई दूज पूजा मुहूर्त

दोपहर 01.18 – दोपहर 03.33 (26 अक्टूबर 2022)

विजय मुहूर्त- दोपहर 02:03 – दोपहर 02:48

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05:49 – शाम 06:14

भाई दूज की पूजा शुभ मुहूर्त में ही करें। सबसे पहले भाई को एक चौकी पर बिठाएं और फिर कुमकुम से तिलक कर अक्षत लगाएं। टीका करते हुए ये मंत्र बोलें -‘गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्‍ण को, गंगा-यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े।

तिलक करने के बाद भाई को मिठाई खिलाएं और यम देवता से भाई की लंबी आयु की कामना करें। तिलक विजय, पराक्रम और सम्मान का प्रतीक माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार तिलक लगाने से व्यक्ति की स्मरण शक्ति बढ़ती है। निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है. तिलक के ऊपर चावल लगाने से मानसिक शांति मिलती है। अक्षत चंद्रमा का प्रतीक है. मान्यता है कि जो लोग इस दिन सुवासिनी बहनों के घर जाकर तिलक करवाता है और भोजन करता है उन्हें कलह, अपकीर्ति, शत्रु, भय आदि का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन में धन, यश, आयु, और बल की वृद्धि होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhai dooj Muhurta and Vidhi Special news the festival of love and purity

More Stories

खास खबर

राष्ट्रपति बॉडीगार्ड मैराथन में उत्तराखण्ड का दमदार प्रतिनिधित्व कर हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]

Read More
खास खबर

“यहां कूड़ा फेंकना मना है” बोर्ड के नीचे ही लगा कूड़े का ढेर, आखिर कहां गई हमारी सभ्यता?

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]

Read More
खास खबर

अपने हुए बेगाने : बूढ़ी अवस्था का वृद्धाश्रम बना सहारा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  जिन बच्चों को माँ-बाप निस्वार्थ भाव से प्यार, त्याग और संघर्ष के साथ पाल-पोसकर बड़ा करते हैं, उनसे यही उम्मीद रहती है कि वे बुढ़ापे में उनका सहारा बनेंगे। लेकिन बदलते समय में कई ऐसे माता-पिता हैं जिन्हें अपने ही बच्चों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है और अंततः उन्हें […]

Read More