भारत माता की जय के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भारतीय जनता पार्टी हल्दूचौड़ मंडल की ओर से मंडल स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से हुआ।हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता मुख्य बाजार से होते हुए पंचायत घर स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

शहीद स्मारक पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा का नेतृत्व हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का और दर्जा राज्यमंत्री दीपक मेहरा ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने कहा कि देश की आजादी के 80 वर्ष पूरे होना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन की ओर से स्वतंत्रता दिवस से पूर्व प्रदेश के प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।अंत में तिरंगा यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं लोगों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Bharatiya Janata Party Bharatiya Janata Party took out Tiranga Yatra with the slogan of Bharat Mata Ki Jai Devbhoomi News Hindi News lalkuan news News from the hills News From the Pahad slogans of Bharat Mata Ki Jai Tiranga Yatra uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More