किसानों को बीमा राशी नहीं मिलने पर भीमताल विधायक ने बीमा कंपनी के अधिकारियो के साथ बैठक कर की नाराजगी ब्यक्त 

ख़बर शेयर करें -
 
  
 
खबर सच है संवाददाता 
 
भीमताल। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा क्षेत्र के किसानों को आलू बीमा राशि कम मिलने के मामले में बीमा कंपनी के अधिकारियो के साथ बैठक की। किसानों को कम बीमा दिए जाना पर नाराज़गी व्यक्त की।
 
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज एचडीएफसी एग्रो बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ भीमताल विकास भवन मैं बैठक की। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल कृषि बाहुल्य क्षेत्र हैं। यहां के किसान केवल अपनी खेती पर निर्भर रहकर अपनी आजीवका चलाते हैं। इस वर्ष वर्फबारी व बारिश नहीं होने से किसानों को काफ़ी नुकसान हुआ है। पहले तो एचडीएफसी ऐग्रो बीमा कम्पनी व एसबीआई कम्पनी द्वारा किसानों को पिछले 2 साल से आलू, फल आदि का बीमा नहीं दिया था । किसानों द्वारा बीमा कम्पनी से अपना आलू, फल आदि फसल का बीमा कराया गया था। किसानों द्वारा कम्पनी को जमा की गई प्रीमियम राशि तक बीमा कम्पनी द्वारा किसानों को नहीं दी गई थीं। विधायक के बार बार कहने के बाद अब बीमा कम्पनी द्वारा किसानों का आलू बीमा बैंको को भेज दी गई। जो किसानों द्वारा जमा की गई प्रीमियम राशि की तुलना के बहुत कम है। कैड़ा ने कहा सूखा पड़ने से सबसे जायदा नुकसान, आलू बाहुल्य क्षेत्र धारी, व रामगढ़ के किसानो को हुआ, बीमा कंपनी द्वारा धारी में केवल दो फीस रामगढ़ में चार फीसदी के हिसाब से बीमा दिया गया। जो कि बीमा कंपनी द्वारा किसानों के साथ अन्याय किया गया है। जबकि बीमा कंपनी को 23 फीसदी पैसा जमा किया गया है। कैड़ा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा किसानों के साथ अन्याय बर्दास्त नही किया जायेगा। बीमा कंपनी बताए किस अनुपात के हिसाब से किसानों को बीमा दिया जा रहा है, जिस कारण से किसान परेशान हैं।किसानों को लगातार नुकसान हो रहा है। विधायक कैड़ा ने एचडीएफसी एग्रो बीमा कंपनी के अधिकारियो
को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ व भीमताल ब्लॉक के किसानों को आलू, फसल, फल आदि का यथा शीघ्र उचित बीमा देने के निर्देश दिए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhimtal MLA held a meeting with insurance company officials and expressed his displeasure over farmers not getting the insurance amount Bhimtal MLA Ram Singh Kaida bhimtal news expressed displeasure Farmers' insurance amount meeting with insurance company officials uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More