सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त कराने को फिर चलेगा बड़ा अभियान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां जल्द ही सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को हल्द्वानी नगर निगम में पुलिस, प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त टीम गठित करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

निर्णय लिया गया कि सड़कों के फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण और निजी भूमि से बाहर बनाए गए रैंप के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिला स्तरीय शिकायत एप्लिकेशन में अतिक्रमण से संबंधित शिकायत दर्ज कराने का विकल्प भी जोड़ा जाएगा,ताकि आम लोग सीधे शिकायत कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

शहर में विशेष रूप से नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड पर चौड़ीकरण के बाद व्यवस्थित फुटपाथ बनाए जाएंगे। अस्पतालों के बाहर लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए संबंधित संस्थानों को दो गार्ड तैनात करने केलिए पुलिस नोटिस जारी करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

फुटपाथों पर लगे फड़ और ठेलों को निर्धारित वेंडिंग जोन में स्थानांतरित किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, सहायक अभियंता नवल नौटियाल और सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A major campaign will be launched again to free the roads and footpaths from encroachment encroachment on roads and footpaths Haldwani news uttarakhand news अतिक्रमण मुक्त कराने को फिर चलेगा बड़ा अभियान उत्तराखण्ड न्यूज सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More