इंश्योरेंस के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, 528 वाहनों को परिवहन कार्यालय द्वारा किया गया ब्लैकलिस्टेट

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में ट्रक व डम्पर वाहनों के इंश्योरेंस के नाम पर बहुत बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा सामने आया है। परिवहन विभाग ने इंश्योरेंस मामले में फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए 528 वाहनों को अब तक चिन्हित किया है, जिनका एक बड़ी बीमा कंपनी द्वारा फर्जी तरीके से इंश्योरेंस करवाया गया है। इन ट्रक व डम्पर वाहनों का इंश्योरेंस करवाने के दौरान टू व्हीलर दिखा कर इंश्योरेंस कंपनियों के एजेंटों ने फर्जीवाड़ा का खेल किया है।

संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी संदीप सैनी ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि कमर्शियल वाहनों को कुछ इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा टू व्हीलर दर्शा कर फर्जी बीमा करने का खेल खेला गया है, जिसकी उन्होंने जांच कराई। इस दौरान हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत कमर्शियल वाहनों के इंश्योरेंस की डिटेल मांगी गई। जिसमें पता चला कि एक बड़ी बीमा कंपनी द्वारा 528 कमर्शियल वाहन को टू व्हीलर दिखा कर इंश्योरेंस किया गया है। यही नहीं परिवहन विभाग ने दो अन्य इंश्योरेंस कंपनी से भी इसकी जानकारी मांगी, लेकिन उन कंपनियों द्वारा इसकी जानकारी नहीं दी गई।संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप कुमार सैनी के मुताबिक फर्जी तरीके से कराए गए बीमा वाले इन सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन को रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। इन सभी वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस जारी होने के बाद उनकी रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और इंश्योरेंस रद्द की कार्रवाई की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा। प्रथम दृष्टया में पाया गया कि इंश्योरेंस करने के दौरान इन वाहनों को टू व्हीलर दिखा कर इंश्योरेंस किया गया और परिवहन विभाग के पोर्टल पर अपडेट किया गया है। उन्होंने कहा इंश्योरेंस कंपनियों ने भी अब फर्जी तरीके से कराए गए इंश्योरेंस वाहनों को अपने वेबसाइट से रिजेक्ट कर दिया है। सभी परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वाहनों का इंश्योरेंस करने वाली सभी कंपनियों से डिटेल मांग कर इसकी जांच करें। दो कंपनियों ने डिटेल देने से मना कर दिया है, उनके खिलाफ नोटिस जारी किया जा रहा है। एजेंटों और वाहन स्वामियों के बीच मिलीभगत से बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े के काम को अंजाम दिया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 528 vehicles blacklisted by transport office Big fraud exposed in the name of insurance Haldwani news RTO haldwani Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More