सुप्रीम कोर्ट से पार्षद राजेंद्र जीना को बड़ी राहत, सदस्यता रद्द करने के आदेश पर अंतरिम रोक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नगर निगम के वार्ड नंबर 9 के पार्षद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने नैनीताल जिला न्यायाधीश के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें  पार्षद राजेंद्र जीना की सदस्यता रद्द करते हुए वार्ड की सीट को रिक्त घोषित किया गया था।

22 सितंबर 2026 को न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने मामले की सुनवाई की। अदालत ने शिकायतकर्ता गिरीश नैनवाल समेत अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई संभावित रूप से 6 नवंबर 2026 को होगी।

यह भी पढ़ें 👉  NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस की संयुक्त बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति  

सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद राजेंद्र जीना फिलहाल वार्ड नंबर 9 के पार्षद बने रहेंगे। इससे पहले नैनीताल के जिला न्यायाधीश ने 20 जून 2026 को गिरीश नैनवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए जीना की सदस्यता रद्द कर दी थी और वार्ड की सीट को रिक्त घोषित कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी,संबंधित नगर निकाय अधिकारियों और शिकायतकर्ता गिरीश नैनवाल को नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में महिला की गोली मारकर हत्या, खुद ही मर्डर की सूचना देनें के बाद पति मोबाइल बंद कर फरार  

मामला राजेंद्र जीना के नामांकन पत्र में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान दर्ज कुछ मामलों की जानकारी नहीं देने से जुड़ा है। शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया था कि नामांकन पत्र में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई गई।

वहीं, राजेंद्र जीना की ओर से कहा गया कि कोविड काल में दर्ज छोटे मामलों को वापस लेने के संबंध में सरकार की ओर से शासनादेश जारी किया गया था।उनका तर्क थाकि संबंधित मामलों के समन की जानकारी नहीं होने के कारण नामांकन पत्र में इनका उल्लेख नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रांग रूम के बाहर विवाद से गरमाई किच्छा की सियासत, दोनों पक्ष आमने-सामने  

जिला अदालत के आदेश के बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया को अपील के परिणाम के अधीन रखा था। इसके बाद राजेंद्र जीना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। अब शीर्ष अदालत ने जिला न्यायाधीश के आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। मामले की आगे की स्थिति अगली सुनवाई में स्पष्ट होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Councilor Rajendra Jeena Devbhoomi News Haldwani news Hindi News interim stay Major relief for Councilor Rajendra Jeena from the Supreme Court; interim stay on the order cancelling his membership membership cancellation order News from the hills News From the Pahad Supreme Court news uttarakhand news अंतरिम रोक उत्तराखण्ड न्यूज पार्षद राजेंद्र जीना सदस्यता रद्द आदेश सुप्रीम कोर्ट न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने जिले में तीन निरीक्षकों के बदले दायित्व 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर जिले में तीन निरीक्षकों के दायित्व बदले गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

मेडिकल दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल बेनकाब, चेयरमैन समेत चार हिरासत में  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले और सरकारी रोजगार के लिए फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने के मामले का प्रशासन ने बुधवार देर रात भंडाफोड़ किया। मामले में पीलीभीत यूपी क्षेत्र के एक नगर पंचायत चेयरमैन और एक महिला समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबार्ड समर्थित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से नैनीतालजनपद में संचालित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन समारोह यहां एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का क्रियान्वयन महिला पिछड़ा वर्ग समिति, हल्द्वानी […]

Read More