ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां मुखानी क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति मंदिर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक अरायज नवीस था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सितारगंज के नकुलिया भिटौरा निवासी दीपू भट्ट सितारगंज तहसील में बतौर अरायज नवीस काम करते थे। वह मूलरूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि कई बार दीपू तहसील के काम से हल्द्वानी आते-जाते रहते है। आज भी वह हल्द्वानी से काम निपटा कर अपनी बाइक संख्या यूके 06 बीई 3988 वापस सितारगंज जा रहे थे। तभी मुखानी के लामाचैड़ के पास ट्रक संख्या यूपी 87 टी 2080 को ओवरटेक करते समय दीपू की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस दौरान हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सड़क से दूर जा गिरी। जबकि दीपू ट्रक के नीचे आ गए और तेज रफ्तार ने ट्रक सेे दीप का सिर कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान बीच सड़क दीपू का शव और ट्रक के खड़ा होने से जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस जाम को खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है करीब तीन साल पहले दीपू का शादी हुई थी और उनकी दो साल की बेटी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bike rider died due to truck collision Haldwani news police took the dead body and sent it to postmortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More