पिकअप से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल हल्द्वानी मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रोड पर लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे, जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते देर रात नैनीताल मार्ग आम पड़ाव के समीप पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से बेस अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, घायल का हल्द्वानी के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जा रहे थे। पड़ाव क्षेत्र में दोनों युवक सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे, जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया। मृतक युवक की पहचान कोटद्वार निवासी आशीष के रूप में हुई है।जबकि हादसे में पौड़ी गढ़वाल निवासी हरीश चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ज्योलीकोट नरेंद्र कुमार ने बताया कि पिकअप और बाइक को कब्जे में ले लिया है। पिकअप चालक फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है जबकि घटना से सम्बंधित अभी तक तहरीर नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bike rider dies after colliding with pickup nainital news second seriously injured Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More