रामनगर। यहां पीरूमदारा के पास हाईवे 309 पर एक पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक शादी समारोह में शामिल होने रामनगर आए थे।
एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि 26 वर्षीय रोहित निवासी ग्राम टोपेरिया ईकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल अपने साथी धर्मेंद्र और रतन सिंह के साथ रामनगर के एक होटल में अपने दोस्त की बहन के शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद तीनों बुलेट बाइक से दूसरे होटल में सोने के लिए जा रहे थे। पीरूमदारा में रामनगर से काशीपुर की ओर जा रहीपिकअप और उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि घायल रतन सिंह का रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। रोहित का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि रोहित देहरादून में एक निजी कंपनी में काम करता था। घायल युवक भी पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]