बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर बाइक सवार आईटी इंजीनियर की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजपुर क्षेत्र के धौरणपुल के पास देर रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार आईटी कंपनी में इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात करीब 1.30 बजे हुआ। राजपुर  थाना  पुलिस को सूचना मिली की एक बाइक संख्या एचपी 71ए 1320 धौरणपुल के पास पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। इस सूचना पर राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल युवक ऋषभ ठाकुर पुत्र राजेन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम नहान हिमाचल प्रदेश उम्र 29 वर्ष हाल पता शिव गंगा कॉलोनी राजपुर, देहरादून की मृत्यु हो गयी है। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि मृतक आईटी पार्क में एक आईटी कंपनी में इंजीनियर था तथा राजपुर क्षेत्र में शिव गंगा कॉलोनी में पिछले दो- ढाई वर्षो से रह रहा था। रात्रि में मृतक अपनी शिफ्ट खत्म कर अपने घर की ओर जा रहा था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनो को सूचित करने के साथ ही शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bike riding IT engineer dies after bike goes out of control and hits tree dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More