लेह लद्दाख के तर्ज पर कुमांऊ में आयोजित बाइक राइडिंग का काकड़ीघाट में हुआ समापन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काकड़ीघाट/नैनीताल। कुमाऊं भी लेह लद्दाख की तर्ज पर अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज करा रहा है और कुमाऊं मे बाइक राइडिंग की संभावना को देखते हुऐ मोक्षा ट्रिप्स, रॉक लिजार्ड एवं हिमफ्ला संस्था द्वारा पुणे एवं हैदराबाद के कुल 9 बाइकर्स को कुमाऊं के सुदूरवर्ती क्षेत्र ॐ पर्वत, आदि कैलाश, नारायण आश्रम और पंचाचूली बेस कैम्प की यात्रा कराई गई जिसका समापन आज काकड़ीघाट स्तिथ पहाड़ी पिसी नूण मे हुआ।

मोक्षा ट्रिप्स के संस्थापक अजय शाह ने बताया कि उनका संकल्प था कि वो कुमाऊं के सूदूरवर्ती क्षेत्रों मे पर्यटकों को रोमांच से भरपूर यात्रा करवाये जिससे इस क्षेत्र को भी लेह लद्दाख के तर्ज पर बढ़ावा मिल सके, इस यात्रा के सफल होने से कुमाऊं मे बाइकर्स का रुझान और बढ़ेगा, अभी तक सिर्फ मुनस्यारी तक ही बाइकर जाता था मगर अब पर्यटक 4600 मीटर से भी अधिक ऊँचाई पर बाइक चलाने का अनुभव ले सकते है। लद्दाख में हर रोज़ 20000 से बाइकर जाते है मगर कुमाऊं मे यह संख्या लगभग शून्य ही है और हमारा प्रयास रहेगा कि हम संख्या मे बढ़ावा करे। ग्रुप के एल ओ संदीप पाण्डे ने बताया कि आम तौर पर इस रूट पर क्षेत्र के युवा बाइकर्स जाते रहते है मगर जिस तरह इस बार प्रोफेशनल बाइकर्स का ग्रुप इस क्षेत्र मे गया है वो सबके लिये गर्व की बात है और निश्चित ही अन्य बाइकर्स भी जल्द ही इस और कदम रखेंगे। दल के सदस्य सचिन ने बताया कि उनके द्वारा विगत 15 वर्षों से बाइक टूर किये जा रहे है मगर जितना रोमांच इस यात्रा में है वो किसी भी यात्रा में नही है, यह यात्रा आपको ऐसा अनुभव देती है जो आपके जीवन मे एक नया रंग घोल देती है, पुणे के ही अमित का कहना है कि यह एकमात्र ऐसी यात्रा है जिसमे बाइक चलाने के साथ साथ ट्रैकिंग करने का भी मौका मिलता है जो इसको बाकी सारे रूट से अलग करता है। यात्रा में अमित बेंद्रे, सचिन दाते, पराग भोले, समीर करमाकर, सचिन बोकिल, शैलेश बंगाले, केदार खिवानसरा, निखिल काने, प्रशांत मुद्दु, ललित काण्डपाल, भरत नेगी, और विनोद भट्ट सम्मिलित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

बाइक राइडिंग का रूट मैप

दिल्ली से डीना पानी अल्मोड़ा 

अल्मोड़ा से धारचूला 

धारचूला से नाभी

नाभी से ओमपर्वत वापस नाभी

नाभी से आदि कैलाश वापस नाभी

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

नाभी से नारायण आश्रम

नारायण आश्रम से दातु गाँव(पंचाचूली)

दातु से जीरो पॉइंट और वापस दातु

दातु से मुनस्यारी

मुनस्यारी से डीनापानी

डीनापानी से काकड़ीघाट से दिल्ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More