कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला नेता आकांक्षा नेगी गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि 48 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो पंजाबी समाज के साथ आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 

कुंवर जपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि आकांक्षा नेगी ने कुछ बड़े नेताओं के इशारे पर पंजाबी समाज के खिलाफ टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस बयान से प्रदेश का पंजाबी समाज आहत है। पंजाबी समाज का देश के इतिहास में गौरवपूर्ण योगदान रहा है और विभाजन के दौरान भी समाज ने बड़ी त्रासदी झेली है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को पूरे समाज को अपमानित करने का अधिकार नहीं है। भाजपा नेता ने पुलिस-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर आकांक्षा नेगी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की।

मामले में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत पंजाबी समाज के लोगों ने भी कथित टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के बयानों से समाज में गलत संदेश जाता है और पहाड़ी व मैदानी समाज के बीच खाई पैदा करने की कोशिश होती है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक दिवस: जब एक शिक्षक की पहचान बनी राष्ट्र की प्रेरणा 

कुंवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वह पंजाबी समाज के लोगों के साथ आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Allegedly Objectionable Statement BJP Attacks Congress BJP attacks Congress over alleged objectionable statement Congress Leader Akanksha Negi dehradun news Demand for Arrest demands arrest of Akanksha Negi Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad political news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कथित आपत्तिजनक बयान कांग्रेस नेत्री आकांक्षा नेगी गिरफ्तारी की मांग देहरादून न्यूज भाजपा का कांग्रेस पर हमला राजनीतिक न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More