गरीबों को आवास का हक और अधिकार देने को तैयार नहीं भाजपा सरकार – डॉ कैलाश पाण्डेय  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
बागजाला वासियों का अनिश्चितकालीन धरना 56 वें दिन भी जारी रहा 
 
हल्द्वानी। बागजाला को मालिकाना अधिकार देने, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने, पंचायत चुनाव के अधिकार को बहाल करने, विकास कार्य शुरू करने, पेयजल योजना चालू करने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बागजाला गांव में अनिश्चितकालीन धरना 56 वें दिन भी जारी है।
 
धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को आवास का हक और अधिकार देने को तैयार नहीं है। आवास का अधिकार देना तो दूर रहा बागजाला से लेकर जवाहरनगर हल्द्वानी तक नोटिसों के द्वारा गरीबों को डराने का काम किया जा रहा है। लगभग दो माह के आंदोलन के बाद भी भाजपा सरकार द्वारा बागजाला वासियों की एक भी मांग पर आगे न बढ़ना सरकार की गरीबों के प्रति भयानक बेरुखी को दर्शाता है। धामी सरकार में यदि थोड़ी भी संवेदनशिलता बची है तो बागजाला वासियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान की प्रक्रिया शुरू करे। 
 
56 वें दिन विमला देवी, वेद प्रकाश, हेमा देवी, खीम राम आर्य,हरक सिंह बिष्ट, हरीश, वन्दना, गणेशराम, भोला सिंह, मीना भट्ट, संजय, परवेज, हेमा आर्य, गोपाल सिंह बिष्ट, हरि गिरी, दौलत सिंह, दीवान राम, सतपाल, नंदी देवी, रेखा देवी, पार्वती देवी, दीवान राम,सुनीता, ललित प्रसाद, शांति देवी, शोभा, दिव्या आर्य, मन्नू देवी, देवकी देवी, गीता, सलमा, बैजंती देवी, सोहन लाल, दुर्गा देवी, रमेश चन्द्र, फरजाना, हामिद, नूर आलम, गणेश राम, देवकी, नसीम, हीरा देवी, नीलम आर्य, हरीश चंद्र, महेश राम, नीमा, तुलसी, दिनेश चन्द्र, बसंती, गीता, भागुली देवी आदि शामिल रहे।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: demand for ownership rights to Bagjala Haldwani news movement for land ownership continues The BJP government is not ready to give housing rights to the poor - Dr Kailash Pandey uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज बागजाला को मालिकाना अधिकार देने की मांग भूमिधरी को आंदोलन जारी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More